फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Life imprisonment for the accused in the murder of a young man

Unnao Crime: चुनावी रंजिश में युवक की हत्या का मामला, दोषी को आजीवन कारावास, अर्थदंड भी ठोका

Tue, 30 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 30 May 2023 12:15 AM IST
सार

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुशवाहा की दलील व साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने कुशेहर को हत्या का दोषी माना, जबकि अन्य को हत्या के आरोप से बरी कर दिया। कुशेहर को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Life imprisonment for the accused in the murder of a young man
कोर्ट का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान हुई रंजिश में युवक की हत्या करने के दोषी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। सदर कोतवाली के नेवाजगंज निवासी कुलदीप का शव 25 जनवरी 2014 को गांव के बाहर नाले में मिला था।

विज्ञापन

सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान थे। कुलदीप के चचेरे भाई गुलबीर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की थी। गुलबीर ने नेवाजगंज निवासी कुशेहर, अयोध्या, रामखेलावन, सुनील और रवीश के खिलाफ ग्राम पंचायत चुनाव में हुए विवाद के चलते हत्या की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गुलबीर का आरोप था कि कुशेहर उसके चचेरे भाई को घटना से एक दिन पहले अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। विवेचक व तत्कालीन कोतवाली प्रभारी जयकरन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ चार अगस्त 2014 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक में मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुशवाहा की दलील व साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने कुशेहर को हत्या का दोषी माना, जबकि अन्य को हत्या के आरोप से बरी कर दिया। कुशेहर को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed