{"_id":"653125dbc541e29982ca7c158bf1d316","slug":"legislators-and-sdm-distributed-chaque-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व एसडीएम ने वितरित की चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व एसडीएम ने वितरित की चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। क्षेत्रीय विधायक बदलू खां और एसडीएम सरजू प्रसाद शुक्ला ने गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम सुरसेनी में ओलावृष्टि से पीड़ित 770 किसानों को मुआवजा की चेक वितरित की। विधायक बदलू खां ने कहा कि सपा सरकार ने ही आकस्मिक मृत्यु पर किसानों के आश्रितों को प्रदान की जाने वाली बीमा की धनराशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख की है।
विज्ञापन
एसडीएम सरजू प्रसाद शुक्ला ने किसानों को 14 लाख 58 हजार रुपये की चेक वितरित की। बताया कि प्रदेश सरकार के प्रथम निर्देश के अनुसार मुआवजे की राशि दी जा रही है। बढ़ी हुई अथवा केंद्र सरकार से प्रेषित धन की चेक बाद में दी जाएंगी।
विज्ञापन
2 हजार रुपये तक का भुगतान किसानों को चेक के माध्यम से सीधे मिल सकता है, जबकि इससे अधिक धन की चेक खातों में जमा करनी होगी। चेक वितरण के समय तहसीलदार मंसूर अहमद, कानूनगो सुहैल अहमद के अलावा रामनाथ, विवेक कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन