फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   lawyers protest

वकीलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
lawyers protest
सफीपुर उपनिबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। फौजदारी वादों की सुनवाई को लेकर चल रही वकीलों की हड़ताल और प्रदर्शन शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर काम बंद करा दिया। राष्ट्रपति को संबोधित तहसीलदार को सौंपा। वकील मुंसिफ कोर्ट में सभी मुकदमों की सुनवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

सफीपुर तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्णकांत कनौजिया के साथ वकीलों ने तहसील परिसर में जिला जज व और उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे और रजिस्ट्री कार्य जारी देख हंगामा किया। अधिवक्ता संघ ने भवन में बैठक कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार जितेंद्र कुमार को दिया।
विज्ञापन

बताया कि जिला जज ने समस्त फौजदारी दस्तावेज सफीपुर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। 24 मार्च को जब निर्देश प्रभावी हुआ तो जिला बार एसोसिएशन ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर दबाव में ले लिया जिसके बाद जिला जज ने शासन के निर्देशों को दरकिनार कर 28 मार्च को फौजदारी के वादों की सुनवाई फिर से जिला सत्र न्यायालय में करने का फैसला ले लिया। अधिवक्ताओं ने पूर्व में लिए गए निर्णय पर अमल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ते हटाने की नोटिस पर वकीलों ने दायर की याचिका
उन्नाव। दीवानी न्यायालय परिसर में वकीलों के बस्तों को हटाने के लिए जिला सत्र न्यायालय के नजारत अधिकारी ने सोमवार को नोटिस दिया था। इसपर अधिवक्ता सिद्धांत अवस्थी, अजेंद्र अवस्थी, प्रदीप निगम, सुरेश तिवारी, विशाल तिवारी, मनोज सिंह और शिवप्रकाश ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की है। कहा है कि उन लोगों ने अतिक्रमण नहीं किया है। यहां 25 अधिवक्ताओं के चेंबर भी बने हैं। उन्हीं की तरह वह भी बस्ता रखे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed