फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   lawyers protest

वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
lawyers protest
धिवक्ताओं और किसान यूनियन के प्रदर्शन से लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। फौजदारी मुकदमों की सुनवाई को लेकर जिला जज के खिलाफ चल रहे वकीलों के विरोध प्रदर्शन में बुधवार को किसान यूनियन व ग्राम प्रधान भी शामिल हो गए। सभी ने आधे घंटे तक उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगाया। जिला जज तथा बार अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। जाम में तीन एंबुलेंस भी फंसी रहीं, इससे मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के प्रदर्शन में शामिल किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष रामसजीवन कुशवाहा ने कहा कि जिला जज ने बार अध्यक्ष के दबाव में फौजदारी मामलों से जुड़ी फाइलें पुन: उन्नाव मंगाने के निर्देश दिए हैं। यह गलत है। प्रदर्शन करते हुए वकील उन्नाव-हरदोई मार्ग पहुंचे और जाम लगा दिया। वहां 108 व 102 एंबुलेंस जाम में फंस गईं।
विज्ञापन

30 मिनट बाद वकीलों ने जाम खोला। कोतवाली चौराहे पहुंचकर जिला जज व बार अध्यक्ष का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं न सिविल जूनियर जज भुवन श्रीवास्तव और एसडीएम रामसकल मौर्य को ज्ञापन दिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्णकांत कनौजिया ने बताया कि मांग जायज होने के कारण लड़ाई अब आम समाज की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed