{"_id":"574356604f1c1b1d16691a41","slug":"kurshat-got-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नमेंट में कुरसठ का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नमेंट में कुरसठ का कब्जा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 24 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के शांति सिंह फ्लोर मिल मैदान पर चल रहे अनवार अहमद बांगरमऊ ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद भगवंतनगर के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेवराई तथा कुरसठ के बीच खेला गया। इस मैच को कुरसठ ने 52 रनों से जीत लिया। मैच के समापन के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया गया। जोगिकोट की टीम के खिलाड़ी मोईन अली को श्रेष्ठ बल्लेबाज और कुरसठ के आदिल को गेंदबाज और इसी टीम के ही आलराउंडर सूर्या को मैन आफ द सिरीज पुरस्कार से नवाजा गया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले सुरसेनी टीम के खिलाड़ी अबूबक्र को भी सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टीमों के हर खिलाड़ी को एक-एक कूलर दिया गया। मैन आफ द सिरीज के पुरस्कार के रूप में सूर्या को फ्रिज दी गई। आयोजक शरीफ खां ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीओ आरपी सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव के अलावा जिला पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष मोनू सिंह, सपा के जिला सचिव संदीप बाजपेई, गयास खां, तंजीम अहमद, राजू खां, अजीम अहमद, आलम अहमद, आमिर अहमद व असित यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन