फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kuldeep Sengar Kand: Unnao rape victim's uncle's bail rejected, already lodged in Tihar jail

कुलदीप सेंगर कांड: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की जमानत खारिज, तिहाड़ जेल में पहले से है बंद

Tue, 16 Mar 2021 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Sengar Kand: Unnao rape victim's uncle's bail rejected, already lodged in Tihar jail
कुलदीप सेंगर कांड: दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर से जुड़े प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की धोखाधड़ी व कूटरचना के मामले में जमानत खारिज कर दी है। वह हाईकोर्ट लखनऊ से जमानत पर था। हालांकि वह अन्य मामले में तिहाड़ जेल में पहले से ही बंद है।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने वर्ष 2000 में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में न्यायालय के दस्तावेजों में सफेदा लगाकर खुद पर चल रहे गैंगस्टर के अन्य मुकदमे में लाभ लिया था। जानकारी पर जिला जज के आदेश पर 2019 में न्यायालय के रिकार्ड कीपर ने सदर कोतवाली में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

इस मामले में चाचा के परिजनों ने जमानत के लिए जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। अर्जी खारिज होने पर हाईकोर्ट लखनऊ की शरण ली थी। इस पर 23 मई 2020 को हाईकोर्ट ने उसे जमानत दी थी। जमानत मंजूर होने के फैसले के खिलाफ पूर्व विधायक पक्ष से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मिली जमानत सोमवार को खारिज कर दी।

यह था मामला
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह ने जून 2000 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान दुष्कर्म पीड़िता के पिता व दो चाचा के खिलाफ माखी थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की सुनवाई के बाद चार अक्तूबर 2004 को न्यायाधीश ने किशोरी के पिता (अब मृतक) और छोटे चाचा (अब मृतक) को दोषमुक्त कर दिया था।

तीसरा आरोपी (किशोरी का चाचा) फरार था। नवंबर 2018 को इसी मुकदमे में फरार चल रहे किशोरी के चाचा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। माखी पुलिस ने 14 साल से न्यायालय से फरार किशोरी के चाचा को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चाचा को दस साल की सजा हुई है। इसी मामले में न्यायालय के दस्तावेजों में सफेदा लगाकर कूट रचना कर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लाभ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed