{"_id":"3ecec669932d22ab5d3ec37c2551cebe","slug":"kite-flying-in-nag-panchami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग पंचमी पर खूब लड़े पेच, पीटी गई गुड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग पंचमी पर खूब लड़े पेच, पीटी गई गुड़िया
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 20 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नागपंचमी का त्योहार बुधवार को शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने चौराहों पर गुड़िया पीटी। भक्तों ने सर्प को दूध पिलाया और उनकी पूजा-अर्चना की। साथ ही परिवार के लिए सुखसमृद्धि की कामना की। नागपंचमी पर आसमान पतंगों से पटा रहा और सुबह से शाम तक खूब पेच लड़े।
विज्ञापन
नागपंचमी के अवसर पर शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पहले भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की इसके बाद बाहर बैठे सपेरों के पास मौजूद सांपों को दूध पिलाया। बच्चों ने कपड़े की गुड़िया बनाई और चौराहों पर ले जाकर डंडे से पीटा।
विज्ञापन
इसके बाद घरों मेें तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद लिया। वहीं, पतंगों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। लोग पतंग व मांझा खरीदकर घरों की छतों पर पहुंच गए। वहीं सड़कों पर भी पतंग उड़ाने वालों की भीड़ देखी गई। सुबह से शाम तक आसमान पतंगों से पटा रहा। पूरे दिन खूब पेंच लड़ते रहे। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी पतंगबाजी का खूब लुप्त उठाया।
विज्ञापन
अचलगंज: सनराइज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट कोरारी कलां में बुधवार को नाग पंचमी पर्व पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली, मेंहदी, पतंगबाजी, रस्साकसी आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
अलग-अलग ग्रुप में हुई प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान पाने वाले बच्चों को मैनेजमेंट की ओर सम्मानित किया गया। इसमें शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं में दिब्यानी सिंह, किरन सिंह, रुबी दीक्षित, मनू रागिनी, ध्रुवी, कविता, राहुल, नीरज, जितेंद्र आदि शामिल रहे। इस मौके पर प्रोफेसर मनीष द्विवेदी, आफरीन खान, मोहम्मद शादिब आदि मौजूद रहे।
बीघापुर: हरदेव बाबा मंदिर परिसर में दंगल का उद्घाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिनेश चंद्र शुक्ल ने किया। दंगल में कानपुर नगर, अकबरपुर, बिठूर सहित स्थानीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में निर्णायक कुश्ती सुरेंद्र कुमार लक्खापुर तथा बलवीर बिठूर के मध्य हुई। जिसमें दोनों ही पहलवान बराबरी पर रहे, दोनों को दंगल केसरी का खिताब संयुक्त रूप से दिया गया। दंगल में प्रमुख रूप से शिव प्रसाद बाजपेयी, विकास बाजपेयी, पप्पू शुक्ला, निर्भय मिस्त्री, नबलू दीक्षित, महेश चंद्र शुक्ल, विष्णु दीक्षित आदि मौजूद रहे।