फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kindle cracker claimed innocent lives in negligence

पटाखा जलाने में हुई लापरवाही ने ली मासूम की जान

Fri, 08 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 08 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kindle cracker claimed innocent lives in negligence
अचलगंज (उन्नाव)। शादी समारोह के दौरान हुई अधजले पटाखों को छोड़ने की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में जांच पड़ताल करवाई।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के टिकौली गांव निवासी बराती लाल के घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बारातशाला है। पिछले दिनों बारात रुकने पर जमकर आतिशबाजी हुई। इस दौरान अधजले पटाखों को वहीं छोड़ दिया गया। बराती लाल का बेटा करन (10) और भतीजे सत्येंद्र (13) पुत्र राजेश रावत बारात जाने के बाद अधजले पटाखों को बटोर लाए। इन पटाखों में कई अधजले सुतली बम भी थे।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह दोनों बच्चे अधजले पटाखों को एक साथ जलाने लगे। इस दौरान हुए विस्फोट में करन और सत्येंद्र घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास रखी ईंट छिटक गई। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए। लहुलूहान दोनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने करन को मृत घोषित कर दिया जबकि सत्येंद्र का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सीओ गोपीनाथ सोनी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।  एएसपी ने बताया कि काफी छानबीन की गई है। उनके मुताबिक सिर्फ दो ही बच्चे हादसे का शिकार हुए जिनमें एक की मौत हो गई और एक घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed