फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kharmas end, so will cause clarinet

खरमास खत्म, अब बजेगी शहनाई

Fri, 16 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 16 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kharmas end, so will cause clarinet
उन्नाव। मकर संक्रांति पर्व के साथ ही खरमास की समाप्ति हो गई है और इसी दिन से शुभ दिनों की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार से यज्ञोपवीत, विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। इससे बीते एक माह बाद फिर से शहनाई बजने की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन


हिंदू संस्कृति के अनुसार पौष माह (खरमास) के रूप में माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसमें शुभ कार्यों की मनाही होती है। इसलिए लोग इस महीने में कोई भी मांगलिक कार्य करना उचित नहीं समझते हैं। पूरे एक महीने तक न तो लोग कोई शुभ कार्य करते हैं और ना ही किसी चीज की खरीदारी ही करते हैं।
विज्ञापन


अब मकर संक्रांति के पर्व के बाद से ही इस खरमास की भी समाप्ति हो गई है और शुभ दिनों की शुरुआत हुई है। आचार्य पं. पुत्तन लाल शुक्ला ने बताया कि सूर्यदेव के उत्तरायण में आने के बाद से ही मांगलिक कार्यक्रमों की घड़ी आ गई है। बताया कि इस बार हिंदू कैलेंडर के अनुसार सबसे अधिक विवाह मुहूर्त मकर संक्रांति के बाद से 12 जून तक कुछ तिथियों को छोड़कर लगातार हैं। इसके बाद लगभग चार माह के अंतराल के बाद नवंबर माह की 21 तारीख से शुभ कार्यों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे शुभ होगा वसंत पंचमी का दिन
आचार्य देवी प्रसाद जी के अनुसार इस बार वसंत पंचमी का दिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 24 जनवरी को पड़ रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होता है। इससे इस दिन का महत्व कुछ अधिक ही माना जाता है। बताया कि पंचमी के दिन मांगलिक कार्यक्रमों को करवाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है।


बाजारों में बढ़ेगी रौनक
खरमास के दौरान बीते एक माह से वीरान पड़े बाजारों में भी रौनक लौटेगी। लोगों ने सहालगों के मद्देनजर इसी दिन से खरीदारी भी करना शुरू कर दी है। इससे बाजारों का सन्नाटा भी दूर होगा। शहर के कपड़ा, सोना-चांदी व अन्य वस्तुओं के व्यवसायियों के अनुसार पौष माह में प्रति वर्ष बाजार ठंडा पड़ जाता है लेकिन अब शादियों के मौसम की शुरुआत होने से व्यापार बढ़ेगा और सन्नाटा दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed