फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   khareef beema claim issued

खरीफ फसलों के नुकसान का जारी हुआ मुआवजा

Tue, 10 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
khareef beema claim issued
उन्नाव। वर्ष 2021 के खरीफ सीजन में धान की फसल का नुकसान सहने वाले 9376 किसानों को बीमा कंपनी ने 5.17 करोड़ का भुगतान जारी कर दिया है। सारा पैसा सीधे किसानों के खाते में जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया था। जिले में 2.53 लाख हेक्टेअर में धान की फसल बोई गई थी। जिसमें 9376 किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों ने यूनीवर्सल सैंपो कंपनी से बीमा करा रखा था और 72 घंटे के भीतर फसल खराब होने की सूचना दी थी। इसके बाद कृषि विभाग के सर्वे में किसानों की फसल की बर्बादी का लेखाजोखा बनाया गया था। कृषि निदेशालय को नुकसान का सारा खाका भेज दिया गया था। अब किसानों को मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में धान की फसल बर्बाद होने से 9376 किसानों को बीमा कंपनी ने मुआवजा की रकम भेजनी शुरू कर दी है। अब रबी सीजन 2022 के लिए सर्वे चल रहा है। - कुलदीप मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed