फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   khareed,unnao,jamanat arji

गैंगस्टर समेत तीन की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 06 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
khareed,unnao,jamanat arji
उन्नाव। किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी व दो अन्य मामलों में जेल में बंद आरोपियों की जमानत अर्जी न्यायाधीश ने खारिज कर दी है। तीनों मामलों की सुनवाई अलग-अलग न्यायालयों में चल रही है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को 18 मार्च को उसी के गांव का गोपाल भगा ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को 21 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। किशोरी के कलम बंद बयान दर्ज कराए थे। आरोपी गोपाल ने अपने वकील के माध्यम से 13 अप्रैल को जमानत अर्जी न्यायालय में दी थी। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की दलीलों के आधार पर एडीजे-11 न्यायालय के न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी मुकदमे में माखी थानाक्षेत्र के गांव गिरवरखेड़ा मजरा ऐरा भादियार निवासी बाबू को थाना गांव के शफीक व उसके बेटे इकबाल, अफताफ समेत 10-15 लोगों ने तीन जून 2021 की रात घर में घुसकर पीटा था। बाबू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। इकलाख व इकबाल की जमानत के लिए वकील ने जमानत अर्जी दी थी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता जगन्नाथ कुशवाहा व मनोज कुमार पांडेय की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश आनंद कुमार ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

तीसरे मामले में बांगरमऊ थानाक्षेत्र के पुरविया टोला गांव निवासी फरमान व उसके सहयोगी नथुन्नी व छदम्मी ने कस्बा निवासी रूबी की हत्या कर दी थी। उसके पति को घायल कर दिया था। इस मामले में न्यायालय ने सभी आरोपियों को घटना का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर एक्ट के मामले में परिजनों ने फरमान की जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। गुरुवार को विशेष लोक अभियोजक गैंगेस्टर एक्ट हरीश अवस्थी, अलंकार द्विवेदी व विश्वास त्रिपाठी ने जमानत का विरोध करते हुए दलीलें रखीं। उन्हें सुनने के बाद न्यायाधीश कल्पना शुक्ला ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed