फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   khadi will be in demand in europe

विदेशों में बिकेगी यूपी की खादी

Fri, 04 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 04 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
khadi will be in demand in europe
minister - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

खादी को माडर्न डिजाइन में पेश करने और अन्य वस्त्र निर्माता कंपनियों के बराबर खड़े होने में सफलता मिलने के बाद अब यूपी का खादी पकड़ा विदेशों की राह पकड़ेगा। इसके लिए प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने विभाग को पूरी तरह से मजबूत करने का काम किया है। जल्द ही देश भर के अलावा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का खादी पकड़ा विदेशों में भी बिकेगा।
यह दावा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने किया। वह गुरुवार को जिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथयात्रा में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग का निरीक्षण किया। यहां पर अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बसपा सरकार में समाप्त होने की कगार पर था। सपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने इसे संजीवनी दी और यह फिर से उठ खड़ा हुआ। अब बोर्ड युवाओं व बुजुर्गों सभी के पसंदीदा वस्त्रों का निर्माण करने पर बल दे रहा है। सीएम ने 15 करोड़ रुपये से 10 हजार चरखों की खरीद की संस्तुति दी है। इससे बोर्ड बड़ी मात्रा में खादी कपड़े का उत्पादन करवाएगा और इससे करीब 25 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं आने वाले समय में बोर्ड की ओर से तैयार किए गए वस्त्रों की ऑनलाइन खरीदारी भी की जा सकेगी इसकी व्यवस्था करवाई गई है।
विज्ञापन

मंत्री से अधिकारी तक नहीं बता सके वेबसाइट
बोर्ड में तैयार होने वाले वस्त्रों व अन्य सामानों की ऑनलाइन खरीदारी करने की तैयारी किए जाने की जानकारी तो कैबिनेट मंत्री ने दी लेकिन जब उनसे विभागीय वेबसाइट के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी से लेकर बोर्ड के उन्नाव कार्यालय के प्रबंधक तक वेबसाइट नहीं बता सके। हद तो तब हो गई जब मंत्री ने बोर्ड के एक आलाधिकारी को फोन मिलाकर वेबसाइट के बारे में पूछा तो वह भी इसकी जानकारी नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed