फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   khad dukan

तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Wed, 03 Nov 2021 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
khad dukan
बांगरमऊ में उर्वरक दुकान पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। निजी दुकानों पर डीएपी की उपलब्धता जांचने निकले कृषि विभाग के अधिकारियों को फतेहपुर चौरासी के तीन उर्वरक विक्रेताओं के यहां गड़बड़ी मिली। इस पर तीनों विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। एक दुकानदार को दुकान बंद करने पर नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

डीएपी की कमी से जूझ रहे किसानों को राहत दिलाने के उद्देश्य से डीएम रवींद्र कुमार ने एसडीएम व कृषि अधिकारियों की चार टीमें बनाकर डीएपी की उपलब्धता जांचने के आदेश दिए। एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह के साथ उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने सदर तहसील की निजी खाद दुकानों पर जांच की। एसडीएम सफीपुर के साथ जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने सफीपुर व हसनगंज, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बांगरमऊ व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास शुक्ला ने बीघापुर व पुरवा तहसील की कुल मिलाकर 32 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएपी की उपलब्धता और अब तक की बिक्री का रिकार्ड चेक किया गया। फतेहपुर चौरासी की किसान खाद केंद्र, प्रजापति खाद भंडार एवं तिवारी ट्रेडर्स में ई-पॉस मशीन से डीएपी का वितरण व रजिस्टर मिलान में अंतर मिला। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने तीनों का खाद बिक्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया। हाफीजाबाद की सत्यम खाद एवं बीज भंडार को नोटिस जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छापे की सूचना पर सत्यम खाद एवं बीज भंडार बंद कर गई थी। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को भी किसानों को डीएपी की किल्लत से निजात नहीं मिली। खाद मिलने की उम्मीद से साधन सहकारी समिति पहुंचे किसानों को मायूसी ही हाथ लगी। किसानों का कहना है कि समय पर डीएपी न मिलने से फसलों की बुआई पिछड़ेगी। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि निजी कंपनी पारादीप की 640 एमटी डीएपी गुरुवार को जनपद आएगी। इसे निजी दुकानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं इफको कंपनी की 2700 एमटी डीएपी की रैक इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। इसे तुरंत समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed