फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kanpur police arrested teacher accused of rape

Unnao News: दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को कानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 26 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur police arrested teacher accused of rape
छह साल से था फरार, 50 हजार का था इनाम, विभाग को भनक नहीं
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। चार साल से बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे दुष्कर्म के आरोपी सहायक शिक्षक को हरिद्वार पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। उस पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और फिर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज है। शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।
जिले के सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के जंगल बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय में चार साल से तैनात सहायक शिक्षक कमलेश सक्सेना उर्फ रवि को हरिद्वार पुलिस ने कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। साल 2018 से सहायक शिक्षक के पद सेवारत कमलेश सक्सेना पर हरिद्वार के भगवानपुर थाने में 14 जुलाई 2016 को एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में 27 सितंबर 2017 को उसे गिरफ्तार कर हरिद्वार जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन बाद अपर जिला जज रुड़की की कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद आरोपित छह साल से फरार चल रहा था। इसी बीच वर्ष 2018 में उसे बेसिक शिक्षा विभाग में उन्नाव में तैनाती मिल गई थी। वर्तमान समय मे कमलेश सक्सेना सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के जंगल बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। बीते रविवार को भगवानपुर थाना पुलिस ने उसे चकेरी थाना क्षेत्र में राजा मार्केट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी। पॉक्सो और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध के इनामिया वांछित की गिरफ्तारी की चर्चा आम होने के बाद विभागीय अधिकारी नियुक्ति के समय पुलिस से सत्यापन की अनिवार्यता न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बीईओ ईश्वरकांत मिश्रा ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है। कमलेश सक्सेना ने 18 मार्च तक ड्यूटी की थी। 19 को रविवार था। 20 व 21 मार्च को कमलेश का सीएल स्वीकृत था। 22 मार्च से वह बिना सूचना स्कूल नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अपराध की पुष्टि होने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed