{"_id":"62cb145b0f35c415066f4d6f","slug":"kanha-goshala-construction-start-unnao-news-knp7068736144","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। फतेहपुर हामजा मार्ग पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत वाली कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू हो गया है। इससे नगर व आसपास के 12 गांवों के किसानों को जल्द ही छुट्टा मवेशियों से निजात मिलने की संभावना है।
नगर में एक मिनी गोशाला दो वर्ष से संचालित है। इसमें 24 गोवंश संरक्षित हैं। नगर व आसपास भारी संख्या में छुट्टा मवेशी खेतों व मार्गों पर मंडराते रहते हैं। फसलों को चट कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इसको देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय ने फतेहपुर हामजा मार्ग पर दो बीघा भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। अनुमति मिलते ही पहली किस्त के 70 लाख रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन
इससे कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू हो गया है। दो माह में गोशाला के बनकर तैयार होने की उम्मीद है। गोशाला की क्षमता 500 मवेशियों की होगी। इसके स्थापित होने से नगर, फतेहपुर खालसा, फतेहपुर हामजा, रघुरामपुर, लहरापुर, देवरिया आदि गांवों के किसानों को छुट्टा जानवरों से मुक्ति मिल जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा ने बताया कि दो माह में गोशाला का संचालन शुरू हो जाएगा।