फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kalyani rever conservation

कल्याणी के कल्याण का शुभारंभ

Thu, 16 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
kalyani rever conservation
बांगरमऊ (उन्नाव)। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को बांगरमऊ के ततियापुर गांव पहुंचकर कल्याणी नदी के पुनरोद्धार का शुभारंभ किया। पूजन के बाद मंत्री, क्षेत्रीय विधायक, डीएम और सीडीओ ने फावड़ा चलाया। मंत्री ने कहा कि नदियां स्वच्छ और स्वस्थ रहेंगी तभी खेती, प्रकृति और हम स्वस्थ रहेंगे। लोगों ने उम्मीद जताई कि कल्याणी को जीवनदान मिलने से ये फिर खेती के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

कभी जीवनदायिनी रही गंगा की सहायक नदी कल्याणी अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गई है। इसकी भूमि पर माफिया ने कब्जा कर खेती शुरू कर दी। कहीं-कहीं तो नदी क्षेत्र जंगल में तब्दील हो गया। अमर उजाला ने नदी के पुनरोद्धार के लिए मुहिम चलाई। इसे संज्ञान में लेकर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने सर्वे के बाद डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराकर भेजी थी। मुहिम के 25वें दिन जलशक्ति मंत्री ने ततियापुर गांव में नदी का पूजन किया। खुद फावड़ा चलाकर पुन: प्रवाहित होने का मार्ग प्रशस्त किया। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नदी का जीर्णोद्धार तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले दो चरणों में 24-24 किमी और तीसरे चरण में 20 किमी तक काम होगा। पहले चरण का काम तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार, डीएम रवींद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासन के काम को सराहा
जनसभा के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें मोदी और योगी जैसे तपस्वी नेता मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से नदियों का जीर्णोद्धार हो रहा है। जिले की कल्याणी नदी सैकड़ों गांवों के लिए जीवनदायिनी थी। 40 साल में इसका अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गया। नदी को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्ययोजना के लिए प्रशासन की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणी नदी पर नजर
गंगा की सहायक नदी की जिले में लंबाई 68 किमी।
हरदोई से जिले के गंजमुरादाबाद ब्लाक के लोनारी गांव से जिले में प्रवेश करती है।
गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी ब्लाक से होकर सरोसी ब्लाक के देवीपुरवा के पास गंगा में मिलती है।
जिले के चार ब्लाक क्षेत्रों के 130 गांवों के ढाई लाख लोगों के लिए लाभदायक।
ये है कार्ययोजना
तीन चरणों में नदी साफ होगी।
पहले चरण में 24 किमी लंबाई में सफाई कराई जाएगी।
मनरेगा योजना से करीब तीन लाख मानव दिवस सृजित होंगे।
पहले चरण का काम तीन माह में खत्म होगा, 532.50 लाख रुपये खर्च होंगे।
जंगल और मिट्टी हटाकर जल प्रवाह का रास्ता साफ किया जाएगा।
तहसील प्रशासन अवैध कब्जों को चिह्नित कर हटवाएगा।
सिंचाई विभाग टीलों को जेसीबी से हटवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed