फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kalyani paimaish start

सिंचाई विभाग ने कराई कल्याणी नदी की पैमाइश

Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
kalyani paimaish start
बांगरमऊ। कल्याणी नदी का अस्तित्व बचाने के लिए प्रशासन गंभीर है। रविवार को सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने बांगरमऊ ब्लॉक क्षेत्र में नदी की पैमाइश की। सीडीओ ने सात जून तक डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) मांगी है। इसके बाद मनरेगा व अन्य मदों से नदी की सफाई होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने कल्याणी नदी के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया था। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने इसे संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई शुरू कराई। तहसील, और ब्लाक प्रशासन के साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से सर्वे कर कार्ययोजना तय करने के निर्देश दिए। रविवार को सहायक अभियंता सिंचाई रामनरेश गौतम की अगुवाई में जेई अरविंद गौतम, अंकुरम बाजपेई, आशुतोष कुमार ग्राम पंचायत मदार नगर पहुंचे। कल्याणी नदी की नापजोख शुरू की।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने ग्रामसभा लतीफपुर के आगे ग्राम रबड़ी की सीमा तक नापजोख करके सीमा चिह्नित की। वहीं जेई ज्ञानेंद्र अवस्थी व श्रीराम चौरसिया ने ग्रामसभा ततियापुर से गोलुहापुर की सीमा तक नदी का सर्वे किया। जेई अरविंद गौतम ने बताया कि नदी की मौके पर गहराई और चौड़ाई की नापजोख की जा रही है। अतिक्रमण, झाड़ियां और टीले चिह्नित किए जा रहे हैं। इसी आधार पर स्टीमेट और कार्ययोजना तय की जाएगी। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि डीपीआर के आधार पर बजट की व्यवस्था कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों से बंद है ड्रोन सर्वे
कानपुर में हुए बवाल के कारण ड्रोन कैमरा ऑपरेटर अमित दुबे दो दिन से नहीं आ पा रहे हैं। इससे ड्रोन सर्वे नहीं हो पा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दो दिन तक ड्रोन सर्वे कराया गया है। फिलहाल जरूरत नहीं है। बीडीओ अभिनव सरोज ने बताया कि सोमवार से ग्रामसभा लतीफपुर, मदारनगर, भिखारीपुर से गंजमुरादाबाद ब्लॉक क्षेत्र में नदी का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed