{"_id":"62cdafa524fa2e341e767392","slug":"june-like-heat-in-july-unnao-news-knp707210030","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : जुलाई में जून सी गर्मी, घर से बाहर निकलने में मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : जुलाई में जून सी गर्मी, घर से बाहर निकलने में मुश्किल
विज्ञापन
उन्नाव। जुलाई में गर्मी रिकार्ड कायम किए है। तीन दिन से औसत तापमान 37 से 38 डिग्री बना हुआ है। मंगलवार को जून की तरह आसमान से आग जैसी बरसी। दो मिनट धूप में खड़ा होना मुश्किल रहा।
मानसून आने के बाद भी बरसात न होने से लोग गर्मी में बेहाल हैं। सुबह से ही धूप की तेजी से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। जुलाई में औसत तापमान चार साल बाद सबसे अधिक है।
मंगलवार सुबह आठ बजे तापमान 28 डिग्री पहुंच गया। दोपहर में तो हाल ये रहा कि लोग छांव तलाशते दिखे। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अगले चार दिन गर्मी तेज रहेगी।
विज्ञापन
खेतों में नमी कम न होने दें
गर्मी अधिक होने से जायद की फसल को सिंचाई की जरूरत है। किसान मक्का, चना, मूंगफली के खेतों में नमी कम न होने दें। सिंचाई की जाए और धान के पलेवा के लिए पानी का बंदोबस्त करें। - एसएन पांडेय, कृषि विशेषज्ञ
जुलाई में औसत तापमान
वर्ष 2018 31 डिग्री
वर्ष 2019 30 डिग्री
वर्ष 2020 30 डिग्री
वर्ष 2021 30 डिग्री
वर्ष 2022 32 डिग्री