फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jewelery looted from a girl riding a bike with her brother

Unnao News: भाई के साथ बाइक से जा रही युवती से जेवर लूटे

Tue, 03 Sep 2024 04:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Jewelery looted from a girl riding a bike with her brother
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के सिहरा-प्यारेपुर संपर्क मार्ग पर भाई के साथ बाइक से जा रही युवती का लुटेरों ने मंगलसूत्र व कान का बाला छीन लिया। विरोध पर मारपीट की। भाई को बचाने का प्रयास करने पर लुटेरों ने युवती की अंगुली में काट लिया। चौकी प्रभारी ने मामला आपसी विवाद का बताया है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शकरपुर सराय निवासी अरविंद की पत्नी गुड़िया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाई घनश्याम के साथ बाइक से मायके जा रही थी। सोमवार लगभग तीन बजे बंधवा गांव के पास दो युवकों ने बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही एक युवक ने मंगलसूत्र और कान का एक बाला छीन लिया। भाई ने उसका विरोध किया तो उसको मारने लगे।
विज्ञापन

भाई को बचाने में एक युवक ने गुड़िया के बाएं हाथ की अंगुली में दांत से काट लिया। पावा चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि शराब के नशे में मारपीट हुई है। लूट जैसी घटना नहीं है। मारपीट में आरोपी युवक घायल है। उसे जिला अस्पताल ले गए हैं। पेशबंदी में लूट की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed