{"_id":"689642234a4c3d07430eea2d","slug":"jewelery-and-money-worth-rs-450-lakh-stolen-by-breaking-into-farmers-house-unnao-news-c-221-1-uno1001-135214-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान के घर सेंध लगाकर 4.50 लाख के जेवर व रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान के घर सेंध लगाकर 4.50 लाख के जेवर व रुपये चोरी
Fri, 08 Aug 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। पारा गांव में गुरुवार रात किसान के घर की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने बक्सों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। सुबह परिवार सो कर उठा तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार हज यात्रा में खर्च के लिए रखे 1.50 लाख रुपये और तीन लाख कीमत के जेवर चोरी हुए हैं। जांच के दौरान पुलिस को खाली बक्से घर से एक किमी. दूर मिले। पुलिस को घटना में किसी जानकार का हाथ होने का शक है।
मौरावां थाना के गांव निवासी किसान कलीम, गुरुवार रात पत्नी शकीला के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में दाखिल हुए। बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे रुपये और सोने के जेवरात के साथ तीन बोरी सरसों और एक टिन तेल भी ले गए। शुक्रवार सुबह यह स्थित देख दंपती परेशान हो गए। शकीला ने बताया कि 12 अक्तूबर को उसे हज जाना है।
उसी के लिए कुछ जमीन बेचकर रुपये एकत्र किए थे। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।