{"_id":"574201524f1c1b7818690d55","slug":"jeth-ke-pahale-din-sooraj-se-tareree-aankhen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ के पहले दिन सूरज से तरेरीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ के पहले दिन सूरज से तरेरीं आंखें
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 23 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
-तेज धूप से बचाव के लिए बच्चे को ढककर जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठ के पहले दिन सूरज ने फिर आंखें तरेरीं तो दो दिन राहत के बाद रविवार को फिर से पारा 40 डिग्री को पार कर गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए।
रविवार से हिंदी का जेठ माह शुरू हो गया है। यह महीना भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इसका असर भी दिखा । फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। इससे पहले दो दिन तक मौसम ठीक रहा। तेज गति से हवाएं तो चलीं लेकिन इनमें ठंडक होने से लोगाें को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। रविवार को फिर से मौसम ने पलटी मारी । सुबह 8 बजे से ही सूरज की किरणेें आग बरसाने लगीं। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में कूलर, पंखे की हवा खाते रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।