फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jam on the highway, the police ran on the tweet to the officers

Unnao News: हाईवे पर जाम, अधिकारियों को ट्वीट पर दौड़ी पुलिस

Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jam on the highway, the police ran on the tweet to the officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की स्लैब ज्वाइंट में आई दरार को ठीक करने के लिए स्लैब ज्वाइंट के दस फीट लंबे और दो फिट चौड़े हिस्से की कंक्रीट तोड़ी जा सकी। लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर शनिवार रात से सुबह तक यातायात रेंगता रहा। रात करीब एक बजे तीन किमी लंबा जाम लगने से लोग परेशान हुए। किसी ने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर जानकारी दी तो पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। रविवार को भी यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रायबरेली रेलवे क्रासिंग पर स्थित आरओबी पुल के स्लैब ज्वाइंट में आई दरार को ठीक करने के लिए एनएचएआई ने काम शुरू कराया है। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन के बाद शनिवार को लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन की मरम्मत शुरू कराई गई। केवल दिन में ही काम कराए जाने से तकनीकी टीम दो दिन में केवल दस फीट हिस्से की दरकी कंक्रीट को हटा पाई है। सिंगल लेन से यातायात संचालित होने से वाहनों की करीब एक किमी लंबी कतारें लगी रहती है। वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ में कई बार जाम उलझ जाता है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 12 बजे लगा जाम सुबह चार बजे तक मुसीबत बना रहा। रात करीब दो बजे जाम में फंसे किसी मुसाफिर ने पुलिस के अधिकारियों को ट्वीट करके जाम की सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस और पीआरवी की कई टीमे पहुंचीं और आवास विकास बाइपास और गदनखेड़ा चौराहा पर लगे जाम को खुलवाया। रविवार को भी दिन में यातायात रेंगकर चला। तेज धूप होने से जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि जाम की स्थिति नहीं है, लेकिन सिंगल लेन होने से वाहन धीमी चाल से निकल रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed