फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ITI provided employment to 322 youths

Unnao News: आईटीआई ने 322 युवाओं को दिलाया रोजगार

Sun, 07 May 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
ITI provided employment to 322 youths

विज्ञापन
उन्नाव। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)में प्रशिक्षण लेने के बाद जिले में वर्ष 2022-23 में 322 युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। संस्थान की ओर से इस साल अबतक 13 रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं।
आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार के रास्ते भी खोले जा रहे हैं। संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अलग-अलग ट्रेडों के 455 प्रशिक्षुओं ने रोजगार मेलों में अबतक प्रतिभाग किया। इनमें 322 का विभिन्न कंपनियों के माध्यम से उनकी ट्रेड और योग्यता के आधार पर चयन कराया गया। प्लेसमेंट प्रभारी के अनुसार निजी क्षेत्रों में रोजगार पाने वाले युवाओं को 15 से 35 हजार तक मासिक मानदेय मिल रहा है। इस समय संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, वॉयरमैन, सिविंग टेक्नालॉजी, फाउंड्रीमैन सहित अन्य ट्रेडों में 250 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन्हें ट्रेड के साथ-साथ साक्षात्कार संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्लेसमेंट प्रभारी एमपी वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो, इसके लिए हर माह मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस माह लगने वाले रोजगार मेले में नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022-23 के आंकड़ों पर एक नजर
आयोजित हुए रोजगार मेला -13
शामिल हुए अभ्यर्थी -455
चयनित हुए- 322
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed