फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   It may rain in a day or two, cold winds will continue till Holi

Unnao News: एक-दो दिन में हो सकती बारिश, होली तक चलती रहेंगी ठंडी हवाएं

Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
It may rain in a day or two, cold winds will continue till Holi
उन्नाव। बादलों की आवाजाही ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दी है। बीते 24 घंटे में पारा गिरा है। इस बदलते मौसम से अगले एक-दो दिन में बारिश की संभावना है। होली तक ठंडी हवाएं भी चलती रहेंगी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव बुधवार रात से ही दिखने लगा था। मध्यम गति से हवाएं चलने लगी थीं। गुरुवार सुबह बादल छा गए थे। पूरे दिन हल्की बदली रही। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 से घटकर 30 और न्यूनतम पारा 18 से 17 डिग्री सेल्सियस हो गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार के बाद से बादल तो नहीं रहेंगे लेकिन ठंडी हवाओं का असर रहेगा। होली तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं खेतों में नमी बनी रहने से गेहूं की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed