{"_id":"573e135b4f1c1bbb24ac73fe","slug":"integrating-cc-road-bdo-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी रोड में घालमेल, वीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी रोड में घालमेल, वीडीओ निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर के सफियापुर गांव में सीसी रोड की जांच करते प्रभारी डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी जिलाधिकारी ने गुरुवार को सफीपुर ब्लाक के लोहिया गांव सफियापुर का निरीक्षण किया तो विकास कार्यों में घालमेल की पोल खुल गई। शौचालयों की स्लेब में सरिया नहीं मिली, टैंक के ढक्कन उठाते ही टूट गए। सीसी रोड के निर्माण में गड़बड़ी मिली।
ट्रांसफार्मर जल जाने से तीन महीने से बिजली नहीं आई। मनरेगा के काम भी शुरू नहीं हुए। राशन वितरण और पेंशन संबंधी तमाम शिकायतें की गईं। इनको लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरा तो पुलिस ने जैसे-तैसे शांत कराया। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन न होने और घालमेल पर प्रभारी डीएम ने वीडीओ को निलंबित कर दिया। उन्होंने अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की बात कही।
लोहिया गांव सफियापुर में प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ संजीव कुमार ने चौपाल लगाकर विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की । ग्रामीणों से पेंशन, राशन वितरण, पेयजल व्यवस्था, लोहिया आवास, शौचालय निर्माण व अन्य योजनाओं की जानकारी के दौरान वर्तमान व पूर्व प्रधान पक्ष की गुटबाजी सामने आ गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्च संभाला और लोगों को शांत कराया। गांव में 147 में से 47 शौचालय अपूर्ण मिले। मानक जांचने के लिए जैसे ही सीडीओ ने भारत लाल के घर के पास बने शौचालय टैंकों के ढक्कन उठवाए तो वह टूटने लगे। शौचालयों की स्लेब में तीन सूत के बजाए दो सूत की दो-चार सरिया ही मिलीं। कुछ महीने पहले बनी सीसी रोड उखड़ने लगी थी। इसके अलावा चकरोड पर कब्जा था।
विज्ञापन
16 में से तीन हैंडपंप खराब मिले। आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि का चयन नहीं हुआ था। राशन कोटा दूसरे गांव में अटैच होने की भी बात सामने आई। इस पर प्रभारी डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया । उन्होंने खंड विकास अधिकारी पीके सिंह क ो विकास कार्यों और जनकल्याण की योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंडलीय प्रबंधक ने लगाई चौपाल
पुरवा (उन्नाव)। मंडलीय परियोजना प्रबंधक राजाराम यादव ने गुरुवार को लोहिया गांव अढ़ौली में चौपाल लगाई। यहां लोगों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने मनरेगा कार्यों में मजदूरी का भुगतान के निर्देश दिए। पानी की समस्या पर उन्होंने चमियानी पेयजल योजना से अढ़ौली तक पाइप लाइन डालने के लिए कहा। उन्होंने सीसी रोड, नाली, विद्युतीकरण, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, शौचालय ,संपर्क मार्ग निर्माण, पौध रोपण, पट्टा पेंशन सहित सभी बिंदुओं की बिंदुवार समीक्षा की।