फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inspection

76 गांवों की भूमि की बिक्री-खरीद पर जल्द रोक

Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
inspection
पुरवा तहसील के गांवों में एक्सप्रेस वे की जद में आने वाली भूमि का सर्वे करते लेखपाल। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/सोनिक/पुरवा। गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले 76 गांवों की खेतिहर भूमि की खरीद और बिक्री पर जल्द ही रोक लग सकती है। इसके लिए राजस्व विभाग ने निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि का सर्वे शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में एलाइमेंट (संरेखित) मिलते ही रजिस्ट्री पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जिले की छह तहसीलों सदर, बांगरमऊ, पुरवा, सफीपुर, मोहान व बीघापुर के 76 गांवों की 1314 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहित की जानी है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे का अगले साल जून में शिलान्यास हो सकता है। इसलिए प्रशासन अब जमीन के जल्द भूमि अधिग्रहण की की तैयारी में है।
विज्ञापन

इसको लेकर राजस्व विभाग के जरिये गांवों की उस भूमि का रेखांकन कराने में जुटा हुआ है जो एक्सप्रेस वे के दायरे में आएगी। गुरुवार को सदर तहसील के लेखपाल आशीष श्रीवास्तव ने सोनिक, अलगनगढ़, सराय कटियान व मुर्तजा नगर गांव में जाकर एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित नक्शे के माध्यम से उसके दायरे में आने वाली भूमि का रेखांकन किया। लेखपाल के मुताबिक किसानों की जमीन अधिग्रहण करके उन्हें जल्द भुगतान देने के लिए जांच की प्रकिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए भूमि संख्या के आधार पर गाटा संख्या और उसके स्वामी के नाम का मिलान किया जा रहा है। गाटा नंबर सही है और कोई भूमि मालिक मृतक तो नहीं है, इसकी भी जांच की गई है। यदि कोई मृतक की जानकारी होगी तो उसके वारिस के नाम भूमि दर्ज कराई जाएगी।
उधर, एक्सप्रेस वे की जद में पुरवा के चार गांव सरसो, टिकरिया, ऊंचगांव सानी व हरीखेड़ा की जमीनें आ रही हैं। गुरुवार को एसडीएम राजेश चौरसिया द्वारा गठित की गई राजस्व कर्मियों की टीम में लेखपाल प्रशांत अवस्थी, मर्दन सिंह व अरुण कुमार ने एलाइमेंट करने वाली संस्था एलएन मालवीया इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि. के मैनेजर तेजबहादुर यादव के साथ नक्शा के माध्यम से भूमि का चिह्नांकन किया। बताया गया कि टिकरिया में 29 और सरसो गांव में 66 बीघा भूमि का सर्वे पूरा कर लिया गया है। ऊंचगांव सानी व हरीखेड़ा गांव में कार्य प्रगति पर है । एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि एक्सप्रेस वे के दायरे में आने वाली भूमि का चिह्नांकन कराया जा रहा है।

कोट्स-
अभी एक्सप्रेसवे की जद में आने वाली भूमि का एलाइमेंट नहीं मिला है। एक-दो दिन में मिलने की संभावना है। एलाइमेंट मिलने के बाद राजस्व विभाग के जरिये सर्वे कराकर क्षेत्र की भूमि की रजिस्ट्री रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
-आत्मप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed