फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inspaction

मवेशियों के लिए टिनशेड बढ़ाने के दिए निर्देश

Wed, 02 Sep 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
inspaction
न्यामतपुर गांव में बनी अस्थाई गोशाला का निरीक्षण करतीं विशेष सचिव पशुधन मंजूलता। - फोटो : UNNAO
हसनगंज। ब्लाक क्षेत्र के बरौना न्यामतपुर गांव में बनी अस्थायी गोशाला का विशेष सचिव पशुधन ने निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने मवेशियों के लिए और टिन शेड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष सचिव पशुधन मंजूलता बरौना न्यामतपुर गांव पहुंची। यहां पर 65 गोवंशीय बंद मिले। उन्होंने मवेशियों के रखरखाव सहित भूसा स्टॉक व सोलर लाइट आदि की व्यवस्थाएं जांची। साथ ही हरे चारे की जानकारी ली। हालांकि मवेशियों की संख्या को देखते हुए टीनशेड न मिलने पर उसे बढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गौमूत्र से बनाई जा रही घनजीवामृत खाद को देखकर खुशी जताई और उसे किसानों को वितरण करने का आदेश दिया। पशु चिकित्साधिकारी डा. हेमचंद्र श्रीवास व डा.धीरज तिवारी से गोशाला में बीमार होने वाले पशुओं को प्रतिदिन देखरेख व इलाज करने के दिशा निर्देश दिए। भूसा व चारा का स्टाक रजिस्टर मांगने पर सचिव मृगांक गौतम जवाब नहीं दे पाए। पशुधन सचिव ने गोशाला में दुधारु जानवरों को देखकर व दूध बिक्री का पैसा ग्राम पंचायत के खाते में जमा होने की जानकारी मिलते ही प्रसन्नता जताई। साफ -सफ ाई व गोबर की खाद एक स्थान पर एकत्रित देख प्रधान प्रतिनिधि दिलीप सिंह को शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह, खंड विकास अधिकारी पंकज गौतम, पशु चिकित्सक डा. मनीष तिवारी, एसडीओ कोआपरेटिव प्रमोद शर्मा, लालधर माधव आदि मौजूद रहे। यहां से निकलकर वह नवाबगंज की रुद्रवारा गोशाला पहुंची। यहां पर गोवंश की शत-प्रतिशत टैगिंग मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed