{"_id":"63729363df201b129e5dd86a","slug":"innocent-drowned-in-pond-unnao-news-knp7283189158","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे बच्चे की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे बच्चे की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
पुरवा। एक साल के मासूम की घर के बाहर तालाब में डूबने से मौत हो गई। एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के रोशनखेड़ा मोहल्ला निवासी विजय गुप्ता का एक साल का बेटा विराट सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम घर के बाहर तालाब में गिर गया। घटना के समय मां रोशनी कमरे के पास बैठी थी। दादी नन्हकई मूंगफली साफ कर रही थी।
कुछ देर तक बच्चा नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मासूम का शव तालाब में उतराते देखकर परिजन बेहाल हो गए। एसडीएम अतुल कुमार पहुंचे और जांच की। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।