फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Independent Rakesh's victory, tradition maintained in Auras

Unnao Nikay Chunav: औरास में कायम रही परंपरा, निर्दलीय राकेश की जीत, तय किया है सभासद से अध्यक्ष तक का सफर

Sun, 14 May 2023 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 14 May 2023 02:06 AM IST
सार

इस चुनाव में पूर्व चेयरमैन जनार्दन कनौजिया और निवर्तमान चेयरमैन राकेश कुमार के मध्य मुकाबला माना जा रहा था। इन दो उम्मीदवारों के अलावा भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल गौतम सहित चार और प्रत्याशी मैदान में थे।

विज्ञापन
Independent Rakesh's victory, tradition maintained in Auras
निकाय चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में नगर पंचायत औरास के मतदाताओं ने नगर निकाय चुनाव में एक बार फिर पुरानी परंपरा ही कायम रखी है। इस चुनाव में भी राजनीतिक दलों को तवज्जो न देकर निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार पर भरोसा जताया है। औरास नगर के गठन के बाद सन 1988 के हुए चुनाव में डॉ. बृजराज सिंह यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

फिर 1995 के चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी उमेश सिंह ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह के बेटे को हराकर जीत हासिल की थी। वर्ष 2000 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर बने नगर अध्यक्ष बने राकेश कुमार ने सन 2007 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं 2007 से 2017 तक दो चुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़कर 10 साल तक कनौजिया परिवार ने नगर अध्यक्ष का कार्यकाल चलाया। सन 2017 में हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बाबूराम त्रिपाठी को निर्दलीय राकेश कुमार ने परास्त किया। राकेश ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत सभासद पद पर जीत हासिल करके की थी। वह सभासद से लेकर अध्यक्ष तक की कुर्सी पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश ने तय किया सभासद से अध्यक्ष की कुर्सी तक का सफर
औरास। सभासद से अध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले राकेश कुमार ने औरास नगर का लगातार दूसरी बार चेयरमैन बनकर इतिहास रच दिया है। इनके पहले यह कारनामा कोई भी नगर अध्यक्ष नहीं पाया है। नगर निकाय के 2023 के हुए चुनाव में अनारक्षित सीट पर सन 2017 में चेयरमैन चुने गए राकेश कुमार ने भी अन्य उम्मीदवारों के सामने दावेदारी पेश की थी।

इस चुनाव में पूर्व चेयरमैन जनार्दन कनौजिया और निवर्तमान चेयरमैन राकेश कुमार के मध्य मुकाबला माना जा रहा था। इन दो उम्मीदवारों के अलावा भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल गौतम सहित चार और प्रत्याशी मैदान में थे। अंतिम चक्र तक चली मतगणना में कांटे की हुई टक्कर में राकेश कुमार ने एक बार फिर बाजी मारकर इतिहास रच दिया। उन्होंने मत 2259 हासिल कर पूर्व चेयरमैन जनार्दन कनौजिया को 25 मतों से चुनाव हराकर विजय पताका फहराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed