फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Indecent behavior with the police who arrived on information of illegal liquor sale

Unnao News: अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता

Mon, 08 Dec 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with the police who arrived on information of illegal liquor sale
अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता
विज्ञापन

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास से लगभग सौ मीटर दूर ढाबा पर शनिवार रात शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस पहुंची। ढाबा संचालक ने पुलिस से अभद्रता की। इसके बाद पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि ढाबा पर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस पहुंची थी तो ढाबा संचालक ने हाथापाई शुरू कर दी। इस पर ढाबा संचालक अवधेश कुमार, उनके बेटे अश्वनी सिंह, मिहिर सिंह व सहकर्मी सरोज कुमार को पकड़कर थाने लाया गया और शांतिभंग में चालान किया गया। बांगरमऊ कोतवाल अनुराग सिंह, दारोगा सतीश द्विवेदी के अलावा पुलिस कर्मियों में अजय यादव, वीरेंद्र विक्रम सिंह, दीपक सिरोही और अरविंद सिरोही ने भी बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर अपना चिकित्सीय परीक्षण कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed