फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax Department investigation lasted 13 hours in Slaughter House in Unnao

Unnao: स्लाटर हाउस में 13 घंटे चली आयकर विभाग की जांच, कंप्यूटर डेटा और अभिलेखों की कॉपी ले गए अधिकारी

Thu, 30 Nov 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 30 Nov 2023 11:17 PM IST
सार

Unnao News: कंपनी के मैनेजर रंजीत मिश्रा ने बताया कि जांच टीम ने जो भी अभिलेख मांगे उन्हें दिए गए। टीम के अधिकारियों ने यह नहीं बताया है। उन्हें क्या कमी या गड़बड़ी मिली है। बताया कि जब आयकर विभाग का नोटिस मिलेगा, तो उसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Income Tax Department investigation lasted 13 hours in Slaughter House in Unnao
मैस एग्रो स्टालर हाउस के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बशीरतगंज के पास मांस निर्यातक इकाई मैश एग्रो फूड्स में बुधवार को लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने 13 घंटे जांच की। रात करीब दो बजे टीम हार्ड डिस्क, जरूरी दस्तावेज लेकर चली गई।

विज्ञापन

मांस निर्यातक इकाई में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से चार गाड़ियों से पहुंची आयकर विभाग की 14 सदस्यीय टीम ने टैक्स के भुगतान में गड़बड़ी के मामलों की 13 घंटे जांच की। शक होने पर कई कंप्यूटर का डेटा कॉपी किया है।
विज्ञापन

वहीं कई रसीदों, जमा खर्च के अभिलेखों की फोटो कॉपी भी साथ लेकर गई है। जांच करने के बाद रात करीब दो बजे टीम के सभी अधिकारी और सुरक्षा कर्मी लौट गए। जांच के दौरान कोई भी ट्रक व अन्य वाहन अंदर आ-जा नहीं सके। गुरुवार को उत्पादन अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस मिलेगा, तो जवाब दिया जाएगा
कंपनी के मैनेजर रंजीत मिश्रा ने बताया कि जांच टीम ने जो भी अभिलेख मांगे उन्हें दिए गए। टीम के अधिकारियों ने यह नहीं बताया है। उन्हें क्या कमी या गड़बड़ी मिली है। बताया कि जब आयकर विभाग का नोटिस मिलेगा, तो उसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed