{"_id":"57ab7bb34f1c1b7102ee4acd","slug":"in-district-hausala-yojna-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवतियों व अतिकुपोषित बच्चों को दिया गया ‘हौसला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवतियों व अतिकुपोषित बच्चों को दिया गया ‘हौसला’
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौसला योजना के तहत गर्भवतियों व अतिकुपोषित बच्चों को गर्मागर्म भोजन परोसा गया। डीएम सौम्या अग्रवाल ने सोहरामऊ के आशाखेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवतियों व अतिकुपोषित बच्चों को खुद भोजन परोस कर योजना की शुरुआत की।
विज्ञापन
बुधवार को हौसला योजना की शुरुआत डीएम सौम्या अग्रवाल को अपने गोद लिए गांव असोहा के कांथा गांव से करनी थी, लेकिन उन्हें लखनऊ जाना पड़ा गया। वह लखनऊ जाते समय सोहरामऊ के सीडीओ संजीव सिंह के गोद लिए गांव आशाखेड़ा पहुंच गईं। उन्होंने योजना की शुरुआत करते हुए गर्भवतियों को तहरी परोसी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं। सफ ीपुर विकासखंड के बहाउद्दीनपुर, खाखामऊ में ग्राम प्रधान संजय कुमार की निगरानी में कार्यकत्री सुषमा और सहायिका सीमा ने केंद्र पर भोजन परोसा। वहीं आतहा ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने कार्यकत्री रेखा देवी व सहायिका निर्मला देवी के साथ मिलकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को भोजन कराया। इसी तरह नवाबगंज विकासखंड के गांव सोहरामऊ, गोरिंदा, रानीपुर, मढ़ियामऊ, अर्जुनामऊ आदि गांवों में नोडल अधिकारी एबीआरसी विनय त्रिपाठी ने अपनी देखरेख में बच्चों को गर्मागर्म भोजन कराया। इस दौरान सुपरवाइजर ऊषा देवी, संजीव बाजपेई व सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन