{"_id":"637fbca020192e46cc53eee6","slug":"in-accident-one-killed-unnao-news-knp7300712107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक टेलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक टेलर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहे सिलाई कारीगर की मौत हो गई, जबकि साथी की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारी खेड़ा निवासी गुड्डू (25) पड़ोसी विशाल (18) के साथ बाइक से गुरुवार शाम बांगरमऊ मंडी आलू लेने आया था। आलू की बोरी लेकर दोनों घर जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। डॉक्टर ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। विशाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे का शिकार हुआ गुड्डू चंडीगढ़ में कपड़ों की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। बुधवार को ही वह घर आया था। वह छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां सुखदेई और अन्य परिजन बेहाल हैं।