फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in a village two people did suicide

एक ही गांव में बीमारी व पारिवारिक कलह में दो ने दी जान

Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
in a village two people did suicide
हसनगंज। थाना क्षेत्र के पिछवाड़ा गांव में दो घरों में खुदकुशी की दो सनसनीखेज घटनाएं हुईं। एक युवक ने बीमारी के चलते और गांव में ससुराल आए दूसरे युवक ने घरेलू कलह में फंदे पर लटक कर जान दे दी। एक ही गांव में फंदे पर दो लोगों के लटके होने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन

गांव निवासी कलेक्टर रावत (40) का शव घर से 200 मीटर दूर बाग में गमछे से फंदे पर लटकता मिला। खेत गए लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी शिवदेवी ने बताया कि बेटी रेशमा का विवाह चार साल पहले बयारी गांव निवासी विनोद के साथ हुआ था।
विज्ञापन

ससुराल में मारपीट के चलते बेटी ससुराल में रह रही थी। एक महीने पहले दामाद ने बेटी से तलाक का मुकदमा दायर किया। इससे तनाव के चलते पति यह कदम उठा लिया। मृतक के तीन बेटों में रंजीत, संगीत और गोविंद लुधियाना में काम करते हैं। युवक की मौत से पत्नी और बेटी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरधनी निवासी लियाकत अली के बेटे सूफियान (22) की हसनगंज कोतवाली के पिछवाड़ा गंव में अजमत अली के यहां ससुराल है। चार दिन पहले वह ससुराल आया था। बुधवार भोर पहर उसका शव घर के बाहर पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पत्नी अनेसुन ने बताया कि पति को कई महीने से बुखार था।

कई जगह इलाज कराया गया। इससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दो साल का बेटा समीर है। बेटे की मौत से मां अनवरी और अन्य बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed