फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Illegal construction being done on the land of village society demolished

Unnao Crime: ग्राम समाज की भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण, प्रशासन ने ढहाया

Mon, 01 May 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction being done on the land of village society demolished
ग्राम समाज व सुरक्षित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन ने गिरवा दिया। तहसील बीघापुर के ग्राम जमीपुर खतौनी गाटा नंबर 1384 रकबा 0.264 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है। वर्तमान में यह तालाब के रूप में बना हुआ है। जिस पर आशीष कुमार निवासी स्वामीखेड़ा मजरा जमीपुर कुछ हिस्से की भूमि में अवैध निर्माण कर रहा था। राजस्व लेखपाल अभिषेक सिंह ने 24 अप्रैल को मौके पर जाकर कार्य को रुकवाया था, लेकिन इसके बाद भी आशीष ने पुन: निर्माण कार्य चालू कर दिया। जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल ने 26 अप्रैल को थाना बिहार में आशीष कुमार व सहयोगी डिंबर स्टोर मालिक के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा मे रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। उसमें छत डालने के लिए शटरिंग लगवाई जाने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से अवैध निर्माण को गिरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed