फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   If you take money, then you also work

दरोगा बोले, पैसा लेते हैं तो काम भी करते हैं

Tue, 21 Dec 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
If you take money, then you also work
उन्नाव में फोटो वायरल होने के मामले में निलंबित किए गए दरोगा उमेश त्रिपाठी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विद्यालय के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे दरोगा जी की जुबान फिसल गई। छात्रों के सवालों पर दरोगा जी ने बड़ी बेबाकी से पैसे लेने के एवज में काम करने का जवाब दे दिया। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। वहीं, दरोगा का कहना है कि उन्होंने वेतन की बात कही थी।
विज्ञापन

बीघापुर कस्बे के एक विद्यालय में 23 दिन पहले 26 नवंबर को पुलिस व छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम में बीघापुर थाने में तैनात दरोगा उमेश त्रिपाठी से छात्रों ने सवाल किया कि पुलिस पर पैसे लेकर काम करने के आरोप लगते हैं। जवाब में दरोगा ने कहा कि ‘पुलिस पैसे लेती है, तो काम भी करती है, अन्य विभाग तो रुपये लेने के बाद भी काम नहीं करते’।
विज्ञापन

दरोगा ने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब कई विभाग के कर्मी घरों मे थे, पुलिस बाहर अपना फर्ज निभा रही थी। वीडियो के वायरल होते ही लखनऊ से उच्चाधिकारियाें के फोन आने शुरू हुए तो एसपी दिनेश त्रिपाठी ने दरोगा को निलंबित कर सीओ बीघापुर डीपी सिंह को जांच सौंपी है। एसपी ने बताया कि वीडियो कई दिन पुराना है। फिलहाल दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा उमेश त्रिपाठी का कहना है कि उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया है। उनकी कही बात वेतन से संबंधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed