{"_id":"687d3a69ac36b9f7a60d32e4","slug":"if-you-get-bitten-by-a-snake-dont-bother-with-exorcism-get-treatment-in-the-hospital-unnao-news-c-221-1-uno1004-134243-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सांप डसे तो झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े, अस्पताल में इलाज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सांप डसे तो झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े, अस्पताल में इलाज कराएं
Mon, 21 Jul 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बारिश के मौसम में सर्पदंश का खतरा बढ़ा है। इसके लिए जिला अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में रखने का निर्देश दिए गए हैं। मौजूदा समय में यहां की 16 सीएचसी और 42 पीएचसी में 1199 वॉयल एंटी वेनम उपलब्ध हैं। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 45 वॉयल की उपलब्धता हैं। डॉक्टरों के अनुसार सांप के डसने पर झाड़फूंक में समय बर्बाद न करें। सीधे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इलाज कराएं। एंटी वेनम इंजेक्शन लगने से मरीज की जान बच सकती है।
बारिश के समय सर्पदंश सहित अन्य जहरीले कीट काटने के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में कई बार सांप डसने पर लोग गांव में ही झाड़फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं और जान गवां देते हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि बारिश में सांप बाहर निकलते हैं। जिससे सर्पदंश का खतरा बढ़ जाता है। अगर किसी को सर्प या कोई जहरीला कीट काटता है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। सर्पदंश से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए सभी सीएचसी पर एंटी वेनम इंजेक्शन का स्टॉक है। इससे मरीज की जान बच सकती है। सीएमएस डॉ.राजीव गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 45 वॉयल एंटी वेनम उपलब्ध है। कम पड़ने पर पहले ही डिमांड बनाकर भेज दी जाएगी।
--
बोले एसीएमओ
जिले की 16 सीएचसी और 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1199 वॉयल एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। जहां कहीं पर कम पड़ेंगी, वहां और भेज दी जाएगी। फिलहाल अभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों जागरूक किया जा रहा है कि सांप के डसने पर वह झांडफूंक के चक्कर में न पड़े। नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल इलाज कराएं।
विज्ञापन
डॉ. जयराम सिंह, एसीएमओ।
--
सांप के डसने पर घबराएं नहीं
फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि भारत में पाए जाने वाले सभी सांप जहरीले नहीं होते हैं। लोग दहशत में आते हैं और हार्टअटैक से उनकी जान चली जाती है। परिजनों को मौत का सही कारण नहीं पता होता है। इसलिए सांप काटने पर घबराएं नहीं और तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाएं।
--
सांप डसे तो क्या करें
फिजीशियन डॉ.अमित तिवारी ने बताया कि जहरीले सर्प के डसने पर घाव के आसपास सूजन बढ़ने लगती है और मरीज बेहोश होने लगता है। सांप के डसने पर कपड़े से उस हिस्से को बांधें, रस्सी का प्रयोग कतई न करें। घाव को साबुन से अच्छी तरह से धुलें और नजदीक के अस्पताल पहुंचकर एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं। इसके लगने से जहर का प्रभाव कम होने लगता है और मरीज की जान बच जाती है। इसके अलावा मरीज को अन्य इलाज भी दिया जाता है।
-- --
स्वास्थ्य केंद्र में एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता
-जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड-45
-फतेहपुर चौरासी सीएचसी-70
-पुरवा सीएचसी-15
-नवाबगंज सीएचसी-20
-बांगरमऊ सीएचसी-60
-हसनगंज सीएचसी-20
-- -- -