फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   If the accountant does not return to work, it will be Esma

लेखपाल काम पर नहीं लौटे तो लगेगा एस्मा

Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
If the accountant does not return to work, it will be Esma
उन्नाव/पुरवा। लेखपालों की चल रही हड़ताल को समाप्त कराने के लिए सरकार ने उन पर एस्मा लगाए जाने का आदेश डीएम को दिया है। उसके बाद भी लेखपाल अपनी मांगों पर अडिग हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रांतीय नेतृत्व का जो निर्णय होगा वही मान्य होगा।
विज्ञापन

उप्र राजस्व लेखपाल संघ अपनी वेतन विसंगति, ग्रेड पे, साइकिल भत्ता व स्टेशनरी भत्ता समेत कई अन्य मांगों को लेकर तहसील स्तर के बाद दो दिनों से जिला स्तर पर धरना दे रहा है। इससे तहसील में काम प्रभावित हो रहे हैं। लेखपालों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने डीएम को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 13 दिसंबर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसलिए लेखपालों की हड़ताल खत्म कराई जाए।
विज्ञापन

लेखपाल किसी अन्य विभागों को प्रभावित न करें, इस पर नजर रखी जाए। अगर कोई लेखपाल काम करना चाहता है तो उसे रोका न जाए। अगर लेखपाल वापस काम पर नहीं लौटते हैं तो एस्मा लगाया जाए। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि शासन से हड़ताल पर रोक लगाई गई है। उसके बाद भी लेखपाल काम पर वापस नहीं लौटते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार पटेल ने कहा कि लेखपाल अपनी मांगों को लेकर शांत नहीं रहेगा। रविवार को लखनऊ के आलमबाग स्थित सुजानपुरा में प्रांतीय नेतृत्व की बैठक होनी है। उसमें जो निर्णय लिया जाएगा। उस पर ही अमल होगा।

उधर पुरवा में एसडीएम राजेश चौरसिया ने लेखपालों को चेतावनी दी है कि लेखपाल हड़ताल वापस करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। लेखपालों की हड़ताल से आय जाति, निवास प्रमाणपत्र, आईजीआरएस, दैवीय आपदा, पैमाइश, निर्वाचक नामावलियों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना एवं अन्य सरकारी कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed