फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Husband gets 10-year jail for killing woman

महिला की हत्या में पति को दस साल की जेल

Wed, 27 Feb 2019 01:00 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Wed, 27 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Husband gets 10-year jail for killing woman
कोर्ट का आदेश - फोटो : amar ujala
पत्नी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पति को दोषी पाते हुए दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह और जेल काटनी होगी।
विज्ञापन



फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव राजेपुर में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर 9 मई 2016 को जया बाजपेई की ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई कानपुर के जवाहरनगर नजीराबाद निवासी गणेश मिश्रा ने पति अतुल, देवर शैलेंद्र, सास रामकुमारी, जीजा रमाकांत तिवारी, ननन छुन्नी, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जया के पति अतुल व सास रामकुमारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन



मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। सुनवाई के दौरान ही हत्यारोपी सास राजकुमारी की मौत हो गई। न्यायाधीश रामप्रकाश पांडेय ने अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों और गवाहों को सुनने के बाद पति को पत्नी की हत्या का दोषी पाया। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामजीवन यादव की दलीलाें को सुनने के बाद न्यायाधीश ने मृतका के पति अतुल को दस साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड का भी आदेश दिया। अर्थदंड अदा न करने पर तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed