फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Husband dies of fever in Unnao, wife in shock also succumb in 24 hours

सात जन्मों का बंधन: उन्नाव में बुखार से पति की मौत, सदमे में आई पत्नी ने भी 24 घंटे में तोड़ा दम

Mon, 19 Apr 2021 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 19 Apr 2021 07:10 PM IST
सार

बुखार की चपेट में आए पति की मौत के 24 घंटे बाद सदमे में पत्नी की भी जान चली गई। वृद्ध दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Husband dies of fever in Unnao, wife in shock also succumb in 24 hours
पति पत्नी की मौत के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के औरास में बुखार की चपेट में आए पति की मौत के 24 घंटे बाद सदमे में पत्नी की भी जान चली गई। वृद्ध दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। खेत में पति के शव के पास ही पत्नी के शव का भी अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


हाजीपुर गोशा गांव निवासी अहिबरन पाल (60) लखनऊ में आवास विकास परिषद से सेवानिवृत्त थे। वह लखनऊ के राजाजीपुरम मोहल्ले में अपने निजी मकान में पत्नी सावित्री और छोटी बेटी रोली के साथ रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनको बुखार आने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। भतीजे गुड्डू के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। |
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम शव को गांव लाकर खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी पत्नी सावित्री ने भी सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। दो दिन के अंतराल में दंपती की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की मौत से बेटी रोली और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed