{"_id":"616336248ebc3e86b3506c09","slug":"husband-dies-in-accident-wife-and-daughter-injured-unnao-news-knp6575469138","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक व घायलों को एंबुलेंस में बैठाते कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ, जबकि दूसरा आसीवन थाना क्षेत्र में। एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पत्नी, बेटी घायल हो गए। आसीवन में लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। अमेठी के थाना शिवरतनगंज के ग्राम टांड ( राजा फत्तेपुर) निवासी तेज बहादुर गुप्ता (40) हरियाणा में परिवार के साथ रहकर पौधे बेचता था। शनिवार को वह पत्नी गायत्री (35), 10 वर्षीय बेटी खुशबू के साथ बाइक से घर के लिए निकला था। रविवार सुबह एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के ग्राम गौरिया कला के पास तेज बहादुर को झपकी आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर एल्युमीनियम गार्ड से टकरा गई। हेलमेट टूट जाने और सिर में गंभीर चोट आने से तेज बहादुर की मौत हो गई। पत्नी व बेटी को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चकलवंशी में आसीवन थाना क्षेत्र के औराई गांव निवासी बेचेलाल (42) शनिवार को गांव के रामबहादुर (34) के साथ बाइक से मुंशीगंज बजार गया था। देर रात घर लौटते समय मुंशीगंज से लगभग एक किमी दूर पुलिया के पास लोडर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। आगे चल रहे साइकिल सवार जखैला गांव निवासी विशंभर (40) को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मियागंज सीएचसी ले जाया गया। बेचेलाल को जिला अस्पताल फिर हैलट रेफर कर दिया गया। देर रात बेचेलाल की मौत हो गई। उसके साथ बाइक में पीछे बैठे रामबहादुर व घायल साइकिल सवार विशंभर का इलाज चल रहा है। बहन शांति, मालती, छुटकी व मां रघुराई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन