फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Household and harvesting of two houses

दो घरों की गृहस्थी और फसल जली

Tue, 04 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 04 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Household and harvesting of two houses
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के निमैचा, भाऊमऊ में जंगल की आग से गेहूं की फसल जली, बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में आग ने कहर बरपाया। दो घरों की गृहस्थी व दो बीघा गेहूं की फसल और जंगल के कई पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया।

पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव सुम्हारी में चूल्हे की चिंगारी से नरेश पुत्र कल्लू के मकान में आग लग गई। आग की लपट तेज होने से छप्पर के बाद बगल का कमरा भी चपेट में आ गया। इसमें कमरे में रखी लाही, धनिया, मक्का, धान, भूसा व कपड़े जल गए। आग की लपटें तेज देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दमकल को दी गई। सूचना मिलने के 15 मिनट बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घर में आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल गांव पहुंचे और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी है।
विज्ञापन


गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर पतसिया के मजरा कुंसी में देर रात चंदाकली पत्नी स्व. राम प्रसाद के घर में चूल्हे की चिंगारी आग लग गई। तेज लपटें देख ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे तक ग्रामीणों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से धान, गेहूं, सरसों, तिल्ली के अलावा चार हजार की नगदी भी जल गई। लेखपाल अखिलेश कुमार ने नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असोहा प्रतिनिधि के अनुसार, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के निमैचा, भाऊमऊ  व सेमरी के बीच जंगल में आग से 50 बीघे का जंगल जल गया। आग से सेमरी निवासी बचोले, भाऊमऊ निवासी घसीटे की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घटना के लगभग दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से भाऊमऊ निवासी राधेश्याम, सुशील शुक्ला, सत्यनारायण, जमुनाशंकर, रतनू, रामराज, रामगुलाम आदि ग्रामीणों के पेड़ जल गए।

औरास प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के उमराय खेड़ा मजरा विसवल के पास खेतों में दोपहर अमृतलाल की गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लपटें उठती देख ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा ने आग को और बेकाबू कर दिया। आग की चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल जल गई। हादसे में कप्तान सिंह, कल्लू सिंह, मिथलेश सिंह, बाबूशंकर आदि की फसल जली है।


औरास ब्लाक के नई बस्ती गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से किसानों की 13 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान ब्रज किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के जेई व लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed