फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hotspot created after the young man got corona infected

युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बनाया गया हॉटस्पॉट

Sun, 05 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hotspot created after the young man got corona infected
पाटन(उन्नाव)। स्थानीय कस्बा निवासी युवक की रिपोर्ट लखनऊ में कोरोना संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 250 मीटर का क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित करते हुए दो रास्तों को सील कर दिया गया है। पाटन कस्बा निवासी 24 वर्षीय युवक की डायलिसिस लखनऊ में चल रही है। दो दिन पहले उसकी कोरोना जांच हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम दयाशंकर पाठक ने 250 मीटर एरिया को सील कराकर कस्बे को सैनिटाइज कराया। स्वास्थ्य विभाग अब संपर्क में रहने वालों की सूची तैयार कर रहा है। संक्रमित मिले युवक की तहसील के पास मिठाई की दुकान है। जिसमें प्रतिदिन लोग चाय-नाश्ता करते हैं। अब रिपोर्ट आने के बाद सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

पुरवा तहसील के गांव हुलियाखेड़ा में एक ही परिवार के पांच लोगों के संक्रमित मिलने के बाद उसके चाचा, चाची व दो संपर्क में रहे लोगों को आइसोलेट कराया गया है। यहां 50 घराें की 250 आबादी को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव को जाने वाले दोनों रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बांगरमऊ के नेवल गांव में कोरोना संक्रमित मिले दो युवकों के संपर्क में रहने वालों में मां, बहन, पत्नी व दो बच्चों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर लौटा था सिपाही
सोहरामऊ थाने की पीआरवी का कोरोना संक्रमित मिला 50 वर्षीय सिपाही 21 जून को छुट्टी लेकर मऊ जिले के चौबेपुर गांव में मां की तेरहवीं में शामिल होने गया था। 1 जुलाई को वह वापस लौटा था। एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही को स्नोफीलिया की बीमारी है। वह लखनऊ में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वापस आने पर उसकी तबियत खराब होने से उसे आइसोलेट करा दिया गया था। इसलिए वह यहां किसी के संपर्क में नहीं आया। एहतियात के तौर पर थाना परिसर सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथोलॉजी को कराया गया सैनिटाइज
जिला अस्पताल में अब तक दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने पैथोलॉजी को सैनिटाइज कराया। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से काम करने वाला स्टाफ भी भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed