{"_id":"5f2da4c38ebc3e3d0c71057d","slug":"hospital-does-not-get-sanitized-after-pool-sampling-unnao-news-knp5756279200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूल सैंपलिंग के बाद अस्पताल का नहीं होता सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूल सैंपलिंग के बाद अस्पताल का नहीं होता सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
बिछिया(उन्नाव)। ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरहर में पूल सैंपलिंग के बाद अस्पताल को सैनिटाइज न कराए जाने से स्वास्थ्य कर्मी व आने वाले लोग मरीज दहशत में हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड अस्पताल बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ओरहर गांव के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हो रही हैं। अस्पताल में पांच डॉक्टर सहित 40 लोगों का पैरामेडिकल स्टाफ तैनात है। अस्पताल में रोजाना मरीजों के इलाज के साथ पूल सैंपलिंग का काम भी हो रहा है। पूल सैंपलिंग में रोजाना सौ सैंपल लिए जा रहे हैं। जिसमें चार से पांच संक्रमित निकलते हैं। उसके बाद भी अस्पताल को सैनिटाइज नहीं कराया जा रहा है। अस्पताल में सैनिटाइज स्प्रे मशीन तक की व्यवस्था नहीं है। इससे अस्पताल कर्मियों के साथ आने वाले मरीजों में संक्रमण की आशंका बनी हुई है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हुए तीन दिन ही हुए हैं। जो भी कमियां हैं वह दो दिन में ही दुरुस्त कर दी जाएंगी।