फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   holikadahan

मंत्रोच्चारण कर हुआ होलिका दहन

Thu, 05 Mar 2015 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 05 Mar 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
holikadahan
उन्नाव/शुक्लागंज। शहर में सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किया गया। लोगों ने होलिका में गन्ना भूना, उसके बाद विधि विधान से होलिका की परिक्रमा की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद होलिका की अग्नि को घर में लाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


 गुरुवार की रात 8 बजकर 30 मिनट पर भद्रा की समाप्ति हुई। इसके बाद शहर के सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किया गया। नगर के मोतीनगर तिराहे, आईबीपी तिराहा, स्टेशन रोड, छिपियाना, जुराखनखेड़ा, लोकनगर, शिवनगर, सिविल लाइन, मौहारीबाग, कब्बाखेड़ा, क्वेटा तालाब, पीडी नगर, कालेज रोड सहित सैकड़ों स्थानों पर लगाई गई होलिका में आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ आग लगवाई।
विज्ञापन


इसके बाद होली का धूमधड़ाका शुरू हुआ। लोग बच्चों को लेकर होलिका दहन स्थल पर पहुंचे। गुझिया व अन्य मिठाइयां चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद होलिका की आग में गन्ने भूने गए और स्थल की परिक्रमा लगाई गई। लोगों ने होलिका की अगिभन को लेकर अपने-अपने घर पहुंचे और अगिभनदेव की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका स्थल पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। होलिका दहन के बाद से ही सभी चौराहों पर होली के रंगों की बौछारें शुरू हो गईं। इससे पहले गुरुवार सुबह से ही शहर के युवा टोलियां बनाकर होलिका दहन के लिए लकड़ी इकट्ठा करने में जुटे रहे। रंग-बिरंगी झालरों से होलिका स्थल को सजाया गया। जब तक होलिका में आग नहीं लगाई गई तब तक लाउडस्पीकरों पर होली गीतों पर जमकर धूमधड़ाका हुआ।

लोग फिल्मी गीतों की धुन पर जमकर झूमते रहे। गुरुवार का दिन नवयुवकों के लिए काफी रोचक रहा। लोगों ने कहा गुरुवार का पूरा दिन होलिका सजाने में बीत गया। होलिका की सजावट करने के बाद सभी ने अपने मित्रों के साथ मिलकर होलिका स्थान की भी सजावट की गई।


होलिका दहन के शुभ-मुहूर्त के अनुसार शहर में रात 8 बजकर 31 मिनट से होलिका दहन शुरू हो गए। लोगों ने सामूहिक रूप से होलिका दहन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बाद होलिका में अगिभन दिलवाई। इसके बाद सभी लोगों ने होलिका की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। लोग अपने घरों में भी होली की अगिभन ले गए और घरों में भी पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed