फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Holi joy everywhere, markets buzzing

Unnao News: हर तरफ होली का उल्लास, गुलजार रहे बाजार

Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Holi joy everywhere, markets buzzing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। होली को लेकर रविवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। युवक युवती व बच्चे रंगों, पिचकारी की खरीदारी में व्यस्त रहे। चिप्स, पापड़, खोया व किराना दुकानों पर खरीदारी की। बाजार में खरीदारों की भीड़ से दुकानदार खुश हुए। पुलिस यातायात सुचारू बनाए रखने में पसीना बहाती रही।

लोगों में होली के पर्व को लेकर खासा उल्लास है। रविवार को बाजारों में खूब भीड़ रही। बच्चों ने रंग, गुलाल, पिचकारी की खरीदारी की। वहीं बड़ों ने पर्व पर घर आने वाले मेहमानों के लिए परंपरागत मिष्ठान गुझिया के लिए खोया, नमकीन व अन्य खरीदारी की। दोपहर लगभग एक बजे सदर बाजार, धवन रोड बाजार, वीडी मार्केट सहित सभी बाजारों में खूब भीड़ रही।
विज्ञापन

वहीं भीड़ अधिक होने से छोटे चौराहे से बड़ा चौराहे तक कई बार जाम के हालात बने। यातायात को सामान्य रखने में पुलिस कर्मी हलाकान रहे।

--

फलों की बिक्री भी खूब हुई

पापड़, नमकीन व मिठाई के अलावा फलों व गन्ने की खरीदारी में भी लोगों का रूझान रहा। सब्जी मंडी में लगी फलों की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी हुई।

--

सावधानी के साथ खेलें होली

रंगों के त्योहार में लोग हरे, पीले, लाल रंग से सराबोर हो जाते हैं। चटख रंग लगने से लोग परेशान हो जाते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, आंखों में रंग व गुलाल जाने पर मले नहीं तुरंत साफ पानी से आंख धोएं। परेशानी ज्यादा बढ़े तो तत्काल डाक्टर से संपर्क करें। रंग खेलने से पहले पूरे शरीर पर बॉडी लोशन, सरसों या गरी का तेल लगा लें। रंग खेलते वक्त पूरी आस्तीन की शर्ट व पैंट का प्रयोग करें। हर्बल रंगों का इस्तेमाल करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी, निजी वाहनों की चांदी

उन्नाव। होली पर घर वापसी के लिए ट्रेन और बसों में सीटों की मारामारी दिखी। रविवार को घर वापस जाने के लिए लोग सीटें न मिलने पर रेलवे और बस स्टेशन पर परेशान दिखे। दिल्ली जाने वाली फरक्कखा, कैफियत, बिहार संपर्क क्रांति, गोरखधाम एक्सप्रेस, गोमती, मुंबई जाने वाली पुष्पक, अवध, कुशीनगर समेत अन्य ट्रेनें फुल रहीं। वहीं बसों में भी सीट के लिए काफी मारामारी दिखी। ऐसे में लोग निजी वाहनों के जरिए गंतव्य स्थलों तक पंहुच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed