फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   History-sheeter Anshu Gupta for six months, District Badar

Unnao News: हिस्ट्रीशीटर अंशू गुप्ता छह महीने के लिए जिला बदर

Sat, 23 Aug 2025 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 23 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter Anshu Gupta for six months, District Badar
उन्नाव। 20 से अधिक आपराधिक मुकदमों में शामिल हिस्ट्रीशीटर अंशु गुप्ता को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के यहां से गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत आदेश पारित होने के बाद पुलिस ने आरोपी के मोहल्ले में डुग्गी पिटवाते हुए इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कुद्दूखेड़ा अकरमपुर निवासी अंशू उर्फ अमित कुमार गुप्ता पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें जमीन कब्जा करने, रंगदारी मांगने, अपराध छिपाकर गलत तरीके से पासपोर्ट हासिल करने का भी मुकदमा शामिल है। इस समय में अंशू जमानत पर है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उस पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह महीने के लिए जिलाबदर का आदेश दिया है। सदर कोतवाल अजय कुमार सिंह शुक्रवार सुबह उसके गांव पहुंचे और ढोल बजवाकर जिलाबदर किए जाने की घोषणा की। लोगों से अपील की गई कि अगर अंशु नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

सीओ दीपक यादव ने बताया कि अंशू हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश का पालन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed