{"_id":"57192d7e4f1c1b8a728b4be7","slug":"history-burned-dead-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव जलाया
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कलवारी महम्मदाबाद स्थित शारदा नहर में पति का शव मिलने के बाद बिलखती मृतक की पत्नी और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद (उन्नाव) चंदन तस्करी, लूट, रंगदारी समेत गंभीर घटनाओं में शामिल शातिर आरोपी की हत्या के बाद शव जलाकर नहर में फेंक दिया गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद कलवारी के पास सूखी नहर में गुरुवार को ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। मृतक फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र का निवासी था। वर्तमान मे वह पत्नी बच्चों के साथ बिल्हौर में किराए के मकान में रह रहा था। एसओ की मानें तो उसके साथी कन्नौज से उसे ले गए और किसी पुराने लेन-देन के विवाद में उसकी हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के मजरा बुधिया गांव निवासी विज्ञान सिंह उर्फ डब्बू (35) पुत्र विविधेश की बिल्हौर में ससुराल थी। वर्तमान में वह पत्नी सुधा और दो बच्चों नितिन (11) व आयुषी (9) के साथ ससुराल के पड़ोस में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। गुरुवार सुबह उसका शव कलवारी मुहम्मदाबाद स्थित सूखी पड़ी शारदा नहर में मिला। शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया था। ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की जानकारी ग्राम प्रधान संगीता सिंह को दी। संगीता के पति ललित ने बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव को फोन से घटना के बारे में बताया। एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
नहर में विज्ञान का शव औंधे मुंह पड़ा था। पैंट की तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी पीछे की जेब से एक पर्स मिली। जिसमें उसका आईकार्ड, पैनकार्ड व एक पर्ची मिली। पर्ची में पत्नी सुधा का मोबाइल नंबर लिखा था। एसओ ने फोन कर जब उसे जानकारी दी तो वह फफक-कर रो पड़ी और एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंच गई। शव देखते ही वह गश खाकर गिर गई। होश में आने पर उसने बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे फतेहपुर चौरासी के पपरिया मजरा परशुरामपुर निवासी रज्जन सिंह उसके घर पहुंचा। उसने बिल्हौर के मकनपुर गांव चलने की बात कह बाइक पर बिठाया और चला गया। देर शाम तक जब पति नहीं लौटा तो उसे फोन किया।
विज्ञापन
फोन पर रज्जन ने रिसीव किया और गाली देते हुए पति को मार डालने की बात कही। उसकी बातों से सहमकर रात में ही बिल्हौर कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बिल्हौर पुलिस ने जांच की बात कहकर चलता कर दिया। मृतक की पत्नी सुधा ने रज्जन सिंह पुत्र स्व. चंद्रपाल, परशुरामपुर के पूर्व प्रधानपति प्रमोद द्विवेदी, संतोष यादव, शिवबीर सिंह, रामवीर सिंह पुत्र रणवीर सिंह, गुड्डू पुत्र अमर सिंह को नामित कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी हृदयलाल ने दोपहर घटनास्थल पर पहुंच जांच के बाद एसओ को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।