फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hindi language is ringing in the world: Krishna Kant

दुनिया में बज रहा है हिंदी भाषा का डंका : कृष्ण कांत

Sun, 15 Sep 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hindi language is ringing in the world: Krishna Kant
बेहटा मुजावर। हिंदी दिवस पर रसूलपुर रूरी स्थित पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह हुआ। इसमें पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले पांच छात्र भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक यादव ने बताया कि भारत में प्रकाशित होने वाला पहला हिंदी भाषा का अखबार उदंत मार्तंड (द राइजिंग सन) 30 मई 1826 को शुरू हुआ। इसने हिंदी पत्रकारिता को नई ऊंचाइयां दीं। वहीं, विपिन द्विवेदी ने बताया कि हिंदी विश्व स्तर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। यह दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत दुबे ने बताया कि भारत में हिंदी साहित्य का बहुत बड़ा योगदान है। अब हिंदी को लेकर मातम मनाने का समय नहीं है, बल्कि जश्न मनाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनिया में हिंदी भाषा का डंका बज रहा है। इसके बाद युवा कवि आयुष यादव ने अपनी पंक्तियां ‘आज गूंगे भी हमें कुछ बताना चाहते हैं, ये चंद जमाने के लोग हमें आजमाना चाहते हैं, सूरज भी नही सूखा पाया जिसको, ये चंद जुगनू उस समंदर को सुखाना चाहते हैं’ पढ़कर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान डॉ. नलिन कुमार सिंह, डॉ. कुलदीप कुमार शुक्ला, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. मनीषा बाजपेई, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विकास बाजपेई, जमीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बच्चों ने कविता सुनाकर मनमोहा

अचलगंज। हिंदी दिवस पर सिकंदरपुर कर्ण के शुक्लापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बच्चों ने पाठ्यक्रम की कविताओं की संगीतमयी प्रस्तुति दी। इससे सभी शिक्षक व अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान प्रधान सुधीर यादव, प्रधान शिक्षिका श्रुति सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, उपासना सिंह बघेल. रश्मि सोनकर, सीता तिवारी, पुष्प लता, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed