फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Highway traffic becomes normal after years

Unnao News: वर्षों बाद सामान्य हुआ हाईवे पर यातायात

Thu, 31 Oct 2024 09:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Highway traffic becomes normal after years
उन्नाव/सोनिक। दिवाली के चलते कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की संख्या कम हो गई है। इसे काफी दिनों बाद गुरुवार को यातायात सामान्य रहा। वहीं, सड़क नवीनीकरण और एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने का काम भी एक सप्ताह के लिए रोका गया है। इससे डायवर्जन भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के बनी कस्बे में लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का काम चलने से एक साल से भारी वाहनों के हाईवे से लखनऊ जाने पर रोक लगी है। खनिज व अन्य माल लदे भारी वाहनों को पुरवा मोड़ से मौरावां, पुरवा, मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है। इससे पुरवा रोड मोड़ पर दिन में कई बार यातायात रेंगता है। इसके साथ ही 20 अक्तूबर हाईवे की सड़क नवीनीकरण और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने का काम शुरू होने से हालात और खराब हो गए हैं। हालांकि दिवाली पर्व के चलते निर्माण एजेंसियों ने एक सप्ताह के लिए काम को रोक दिया है। इससे चार-चार किलोमीटर के दायरे में लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर यातायात रेंग रहा था।
विज्ञापन

हालांकि गुरुवार को सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होने, भारी वाहनों की संख्या कम रही। वहीं निर्माण कार्य बंद होने से यातायात सामान्य रहा। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। कहीं पर भी जाम की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पुरवा मोड़ का डायवर्जन बस 15 दिन और
अक्तूबर 2023 से भारी वाहनों के हाईवे से सीधे लखनऊ जाने पर लगी रोक अगले 15 दिन में हटने की उम्मीद है। पुरवा मोड़ का डायवर्जन खत्म होने से हाईवे का यातायात सुगम हो जाएगा। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक अक्तूबर 2023 से भारी वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू है। एनएचएआई के पीडी सौरभ कुमार चौरसिया ने बताया कि लखनऊ के जुनाबगंज में एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के पिलर और स्लैब का काम पूरा होने वाला है। 15 नवंबर तक यहां भारी वाहनों के लखनऊ जाने पर लगी रोक खत्म हो जाएगी और भारी वाहन नवाबगंज टोल प्लाजा होते हुए सीधे लखनऊ जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जुनाबगंज का काम खत्म होते ही डीएम को पत्र भेजकर पुरवा मोड़ का डायवर्जन खत्म करने की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed